किम जोंग ने राजधानी प्योंगयांग में क्यों लगाया सख्त लॉकडाउन? उत्तर कोरिया के लाखों लोग घरों में कैद
उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग में 5 दिनों के लाकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान विदेशी दूतावासों को भी अपने कर्मचारियों को अंदर रखने की हिदायत दी है। प्योंगयांग प्रशासन ने कहा कि देश में फ्लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण को कम करने के लिए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।