2 घंटे पहले
रणवीर सिंह हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो ब्लू एस्टन मार्टिन कार में बैठते हुए नजर आए हैं। अब इस वीडियो को देख फैंस रणवीर की खिचांई कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ओह तो इसके लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया था। वहीं दूसरे यूजर ने भी लिखा है- क्या फायदा इतनी अच्छी कार लेने का, कपड़े तो फिर भी वही पहनने हैं। कपड़े की बात करें तो रणवीर वाइट कलर की टी-शर्ट ,ब्लू ट्राउजर और साथ में ब्लू कलर का कैप भी पहने हुए दिखाई दिए। वहीं रणवीर जल्द ही करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे, जिसे 2023 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, शबाना आजमी, जया बच्चन नजर आएंगे। देखें वीडियो..