प्लेन के लैंड होते ही खोल दिया गेट
पुलिस के मुताबिक फ्लाइट 2478 के पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पैसेंजर की पहचान कैलिफोर्निया के एस्कॉन्डियो के रहने वाले 57 वर्षीय शख्स के रूप में हुई है। पुलिस ने इस पर लापरवाह आचरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 4.31 बजे हुई, जब जेट ने लैंड किया। विमान टर्मिनल के गेट नंबर एक की ओर बढ़ रहा था, तभी पैसेजर ने इमरजेंसी एग्जिट का दरवाजा खोल दिया।
ग्राउंड क्रू ने पकड़ा
चलते हुए प्लेन के पंखों पर वह चढ़ गया और फिर वहां से वह कूद गया। बाद में वह जहाज को गाइड करने का इशारा करता रहा। घटना पर एयरलाइंन कंपनी ने कहा कि उनके ग्राउंड क्रू ने व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। बाकी पैसेंजर सुरक्षित जहाज से उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना से सभी यात्री हैरान थे। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि ये क्या हो गया है। घटना पांच मई की है।